मंजूर पठान, चंबा: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए चंबा जिला में 628 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इन सभी पोलिंग स्टेशन में कल शनिवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी बोलेंगे सभी मतदाता बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी है।
जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर के कुछ एरिया में बर्फबारी के चलते पोलिंग पार्टियों को पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी हैं। खासकर जनजातीय क्षेत्र पांगी में जान जोखिम में डालकर पोलिंग स्टेशन तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचना पड़ा।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बीच 28 किलोमीटर तक पोलिंग पार्टियों को पैदल चलना पड़ा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के ऊंचाई वाले एरिया में भी बर्फबारी के चलते पोलिंग पार्टियों को पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत झेलनी पड़ी।
जिला चंबा निर्वाचन अधिकारी ओर उपायुक्त दूनी चंद राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल ज़िला के सभी पोलिंग स्टेशन में सभी पार्टियां पहुंच चुकी है। जिला में कुल 628 पोलिंग बूथ हैं। उन्होंने बताया कि जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी में कल बर्फवारी होने से पोलिंग पार्टियों को थोड़ी दिक्कत जरूर हुई थी लेकिन पार्टियां पोलिंग बूथ पर पहुंच चुकी है।
उन्होंने बताया कि सड़को को लोक निर्माण विभाग और पंचायत स्तर पर खोलने का काम किया है जिससे कि मतदाताओं को कोई दिक्कत न हों। उन्होंने बताया कि 317 पोलिंग स्टेशन में वेब कास्टिंग भी की जाएगी ताकि पोलिंग बूथ पर निगरानी रखी जा सके।
