By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र ठाकुर उर्फ राजू ने भरा नामांकन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र ठाकुर उर्फ राजू ने भरा नामांकन
electionhimachalpolitical

अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र ठाकुर उर्फ राजू ने भरा नामांकन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/25 at 4:40 PM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी आज निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके राजेंद्र ठाकुर उर्फ राजू ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ-साथ आज उनके द्वारा अर्की बाजार में जहां शक्ति प्रदर्शन किया गया। वहीं दालड़ाघाट में एक जनसभा को भी संबोधित राजेंद्र राजू ने किया। राजू को इस जनसभा और शक्ति प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं का साथ भी मिला।

विकास की राजनीति के लिए लड़ रहा हूं चुनाव

राजेंद्र राजू ने कहा कि वे अर्की के विकास के लिए इस बार चुनावी मैदान में है और वह किसी पार्टी से नहीं बल्कि जनता की आवाज बंनकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी विधायक अर्की विधानसभा क्षेत्र में हुए ,वे सभी वोटों की राजनीति करने के लिए आए, लेकिन वह विकास की राजनीति के लिए आगे आना चाहते हैं और इसीलिए वे इस बार चुनावी मैदान में हैं और उनके लिए कार्य अर्की विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं कर रही है। वही नामांकन पत्र दाखिल करने में राजेंद्र राजू के साथ उनके बड़े भाई अमर सिंह भी मौजूद रहे। अमर सिंह भाजपा के कद्दावर नेता है। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व में मंत्री रहे हैं। ऐसे में उनके बाद अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया, लेकिन अब राजनीति अर्की में बदलने वाली है और यह जनता के सहयोग से विकास की राजनीति रहने वाली है।

अर्की उपचुनाव में कांग्रेस से नहीं मिला था टिकट, अब निर्दलीय उतरे मैदान में

इस बार अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणीय रहने वाला है, जहां एक तरफ कांग्रेस ने मौजूदा विधायक संजय अवस्थी को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने पूर्व विधायक गोविंद शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजेंद्र राजू भी पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता थे, लेकिन 2021 में हुए उपचुनाव में उन्हें कांग्रेस की टिकट ना मिलने पर उन्होंने पार्टी को छोड़ा था। लेकिन अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वे कड़ी टक्कर भाजपा कांग्रेस को निर्दलीय चुनाव लड़ कर दे रहे हैं।

TAGGED: independent candidate, nomination, Rajendra Thakur Raju
admin October 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस कवरिंग कैंडिडेट सोहन लाल ने भरा नामांकन, स्वर्गीय वीरभद्र की बेटी अपराजिता भी रही मौजूद
Next Article कुल्लू के आजाद प्रत्याशी के तौर पर राम सिंह ने भरा नामांकन, बोले- CM की जिद्द से कटा मेरा टिकट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?