By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में एक और गोलीकांड..बाइक सवारों ने ढाबा मालिक पर चलाई गोली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में एक और गोलीकांड..बाइक सवारों ने ढाबा मालिक पर चलाई गोली
himachalNews

हिमाचल में एक और गोलीकांड..बाइक सवारों ने ढाबा मालिक पर चलाई गोली

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/22 at 4:21 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उसके पीएसओ पर गोलियां चलाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है।इस गोलीकांड को लेकर जहां प्रदेश की राजनीति में भूचाल आया हुआ है वहीं,इसके बीच हिमाचल प्रदेश में एक और गोलीकांड हो गया है।यह गोलीकांड मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट में हुआ है।यहां रॉयल लश किचन के नाम से ढाबा चलाने वाले प्रदीप गुलेरिया को दो अज्ञात लोगों ने आधी रात को गोली मार दी।

गोली मारने के बाद ढाबे का कैश और एलईडी लेकर फरार हुए हमलावर

प्रदीप गुलेरिया ने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे दो लोग उनके ढाबे पर आए और खाना पैक करने का ऑर्डर दिया।यह लोगा पंजाबी में बात कर रहे थे।जब इन्होंने खाना पैक करके दिया तो उसके बाद इन्होंने ढाबे पर लूटपाट शुरू कर दी। गल्ले से कैश निकाल दिया और ढाबे पर लगी एलईडी को भी खोलकर ले गए। जाने से पहले मुझपर गोली दाग दी। मैंने अपना बचाव करने के लिए हाथ उठाया तो पहले गोली हाथ को लगी और उसके बाद गाल की चीरती हुई आगे निकल गई।प्रदीप गुलेरिया का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ढाबा मालिक के साथ जयराम ने फोन पर की बात,जाना सारा घटनाक्रम

इस घटना के बाद सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज जाकर घायल प्रदीप गुलेरिया से मुलाकात की और उनकी हालचाल जाना। यहां इन्होंने फोन पर प्रदीप की बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से भी करवाई। जयराम ठाकुर ने प्रदीप से सारे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद और इस विषय को विधानसभा में उठाने का भरोसा भी दिया।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले हमलावरों की तलाश जारी है।अभी इन्हें आइडेंटिफाई नहीं किया जा सका है।पुलिस रात से ही इनकी तलाश में है।आस पास की सारी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TAGGED: Mandi Poolghat shootout case
Chandrika March 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में पुराने सभी परिवार BPL सूची से होंगे बाहर.. अब नए नियमों के तहत होगा चयन
Next Article संजौली मस्जिद अवैध निर्माण मामले में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?