मंडी/परी शर्मा – किरतपुर मनाली फोरलेन के कार्य पर हो रहे भ्रष्टाचार, भूस्खलन्न और लोगों की मौत पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के स्टेट चीफ नथू राम चौहान ने जमकर घेरा। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में नथू राम चौहान ने प्रदेश मुखिया जयराम ठाकुर से सवाल किया है कि क्या वे यंहा लोगों को मरने के लिए बुला रहे है या हिमाचल को बेईज्जत कर रहे है।
एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स के स्टेट चीफ नथू राम चौहान ने कहा कि सबके पास जहाज, हेलीकॉप्टर नही है सब आप लोगों की तरह बड़े नही है हिमाचल में गरीब लोग रहते है। गरीब परिवार से हूं ये कहकर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को ठग दिया है। उन्होने कहा कि अगर आपकों गरीब लोग देखने ही है तो मेरे साथ कभी सड़क मांर्ग से चले। नथू राम चौहान ने कहा कि आज नेशनल हाइवे 21 के बुरे हाल है, सड़क मार्ग पर गड़े ही गडे है।
फोरलेन के चलते हर जगह भूस्खल्लन हो रहा है और कई गाडियां मलबे में दब रही है । लोगों की जाने जा रही है व लोगों को कई घंटे मौत के साये में जाम में फंसा रहना पड़ता है और तो और सड़क पर पड़े मलबे को ब्यास नही में फैंका जा रहा है कोई डंपिंग साईट नही है। उन्होने प्रदेश मुखिया जयराम ठाकुर से सवाल किया है कि क्या वे यंहा लोगों को मारने ला रहे है या हिमाचल को बेईज्जत कर रहे है। नथू राम चौहान ने बताया कि किरतपुर मनाली फोरलेन में पंडोह से औट तक 18 किलोमीटर पर 2600 करोड़ रुपयें का खर्च हो रहा है। ये पैसे नरेंद्र मोदी, जयराम ठाकुर के नही है ये लोगों का पैसा है। किरतपुर मनाली फोरलेन पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए और जांच अवश्य होगी, अगर एनएच 21 पर भूस्खलन के चलते किसी की जान जाएगी तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रधानमंत्री और एनएएचआई के खिलाफ एफआईआर होगी।
