मंडी/परी शर्मा – छोटी काशी मंडी में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। पूरे मंडी शहर में गणपति भगवान के पंडाल सजे हैं। वही पूरे मंडी जिला के निवासी गणपति भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं । इस बार जिला की सनौर घाटी से देव गणपति भी इस अनुष्ठान में भाग लेने के लिए सिद्ध गणपति मंदिर पहुंच रहे हैं। देव गणपति सन और घाटी के साथ-साथ मंडी राज परिवार के देवी देवताओं में प्रमुख स्थान रखते हैं। हर शिवरात्रि में देवता मंडी आगमन करते हैं लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि गणेश उत्सव पर खुद के जन्मदिन के शुभ अवसर पर देवरथ मंडी पहुँचेगा । जैसे ही देवता छोटी काशी मंडी पहुंचेंगे वैसे ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और देव गणपति को देखने के लिए जनसैलाब उबर पड़ेगा। मंडी पहुंचते ही सबसे पहले प्राचीन देवरीति को निभाते हुए मंडी के राजा माधव राय से मिलेंगे । जिसके बाद देवता सिद्ध गणपति मंदिर में भक्तों को आशीर्वाद देंगे और अगले दिन 9 तारीख को गणेश विसर्जन में भाग लेते हुए मंदिर में रखे मिट्टी के गणपति बप्पा को व्यास नदी में विदा करेंगे।
मंडी के सिद्ध गणपति महाराज के दरबार में आएगें देव आदि गणपति
Leave a comment
Leave a comment
