नाहन/देवेन्द्र कुमार – अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा स्तुति पुंडीर का चयन जिला सिरमौर की बैडमिंटन टीम के लिए हुआ है। अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे ट्रॉफी जीतने के बाद अब स्तुति पुंडीर 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2022 तक बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। स्तुति पुंडीर अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की 12वी कक्षा की कला संकाय की छात्रा है। अरिहंत स्कुल के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने खेल प्रशिक्षक आदिती नेगी व स्तुति पुंडीर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्तुति अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर राष्ट्रीय खेलों के लिए चयनित होगी।
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा स्तुति पुंडीर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयनित
Leave a comment
Leave a comment
