By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
himachalpolitical

ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान

Karuna
Karuna 1 Min Read
Updated 2025/06/21 at 6:11 PM
Share

ऊना  | नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। यह विशेष अभियान आमजन, विशेषकर स्कूली और कॉलेज छात्रों की सुरक्षित और बाधारहित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।

नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियां, फड़ियां और अस्थायी ढांचे हटाए गए। इस दौरान चार दुकानदारों से सामान जब्त किया गया, जबकि कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं, सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े किए गए वाहनों के चालकों को भी फिलहाल चेतावनी दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति पाई गई तो चालान और अन्य कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि यह अभियान आगे भी चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन के इस प्रयास में सहयोग करें और ऊना शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अतिक्रमण-मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी करें।

Karuna June 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article KNH शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा: बिना गर्भवती हुए दंपति ने लगाए जुड़वा बच्चों के गायब होने के आरोप, रिपोर्ट में खुलासा
Next Article स्वां नदी में अवैध माइनिंग का खुलासा, सत्ती ने किया मौके का निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?