By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तिरंगा यात्रा में अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, FCRA को लेकर भी साधा निशाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तिरंगा यात्रा में अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, FCRA को लेकर भी साधा निशाना
himachalpolitical

तिरंगा यात्रा में अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, FCRA को लेकर भी साधा निशाना

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/08/14 at 7:13 PM
Share
MP Anurag Thakur
MP Anurag Thakur

हमीरपुर, अरविंद-: भारतीय जनता पार्टी की ओर से हमीरपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और स्कूली छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला बोला। मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से अब मर्यादित भाषा की उम्मीद करना मुश्किल हो गया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले देश की राष्ट्रपति के प्रति कथित तौर पर असम्मानजनक टिप्पणी की और अब विदेशी राष्ट्र प्रमुखों को लेकर भी विवादित बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है और देश के संवैधानिक पदों तथा विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का सम्मान किया जाना चाहिए।विदेशी फंडिंग की निगरानी से जुड़े मुद्दे पर भी अनुराग ठाकुर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) के माध्यम से विदेश से आने वाले फंड पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। उनके अनुसार, विदेशी स्रोतों से आने वाली धनराशि की निगरानी व्यवस्था आने वाले समय में देशहित में उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि विदेशी फंड के इस्तेमाल में पारदर्शिता और निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं, कांग्रेस द्वारा भाजपा की तिरंगा यात्राओं को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा भारतीयों से बेहतर तिरंगे का सम्मान कोई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और देश के युवा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं।

हमीरपुर में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में युवाओं और स्कूली छात्रों की भागीदारी खास रही। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में हिस्सा लिया और देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

TAGGED: Hamirpur MP Anurag Singh
Chandrika August 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पेंटिंग्स में दिखा बदलते शिमला का रंग, अक्षत तंवर और क्रिदय चौहान रहे अव्वल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पेंटिंग्स में दिखा बदलते शिमला का रंग, अक्षत तंवर और क्रिदय चौहान रहे अव्वल

Ago

मां नैना देवी के दरबार पहुंचे विधायक रणधीर शर्मा, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की जताई उम्मीद

Ago

मंडी में कल अरिरूद्ध सिंह फहराएंगे तिरंगा, आज तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Ago

हरियाली तीज पर सजा महिला मोर्चा का उत्सव, संस्कृति और परंपरा का दिखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?