ऊना:राकेश (TSN)-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज ऊना से इंदौर के लिए शुरू हुई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बने फूटओवर ब्रिज का भी उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया. मीडिया से रूबरू होते हुए अनुराग ठाकुर ने बताया की ऊना से इंदौर के लिए यह ट्रेन की शुरुआत हुई है यह ट्रेन आगरा वृंदावन मथुरा होते हुए महाकाल का रास्ता तय कर इंदौर पहुंचेगी लोगों की बड़ी मांग थी जिसको केंद्र सरकार ने 10 दिनों के अंदर मंजूरी प्रदान की.
इस ट्रेन के शुरू होने से हजारों लोगों को फायदा होगा वहीं उन्होंने कहा कि दौलतपुर स्टेशन के लिए वॉशिंग लाइन मंजूर करवा दी गई है,जो की 40 से 43 करोड़ पर की लागत से बनकर तैयार होगी.जहां पर ट्रेन की वॉशिंग की सुविधा शुरू होगी. उन्होंने कहा अब इंदौरा रेलवे स्टेशन आधुनिक रेलवे स्टेशन बनकर जल्द ही तैयार हो जाएगा. वहीं ऊना से मुंबई के लिए ट्रेन सुविधा शुरू किए जाने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा की लंबी दूरी की अधिकतम ट्रेन वाशिंग स्टेशन शुरू होने से उनके आने का रास्ता भी अब साफ हो गया है.उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में 5 करोड लोगों को रोजगार दिए जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के 5 लाख युवाओं को नौकरी तो नहीं दे पाई 5 करोड लोगों को कहां से दे पाएगी. हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 तो नहीं दे पाई देश की बहनों को कहां से देगी यह वही कांग्रेस है जो चुनाव से पहले फार्म भरवाती है और बाद में कूड़ेदान में फेंक देती है.
