शिमला:चन्द्रिका (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं,ऐसे में वे एक ही दिन में दो-दो बार कैबिनेट की बैठकें कर रहे हैं।जबकि कैबिनेट बैठकों में पूरे मंत्री भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की अफ़रातफ़री आज तक नहीं देखी गई। एक विधायक को मुख्य सचेतक नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी की जाती है,लेकिन ग़ज़ट में उनकी नियुक्ति उपमुख्य सचेतक के रूप में की जाती है। जब मौक़ा था तब जनहित के कामों के बजाय सरकार सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त रही। अब लोक सभा चुनावों के ठीक पहले बिना बजट के प्रावधानों के योजनाएं घोषित करके आम लोगों को सरकार एक बार फिर ठगने का काम कर रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा किजिस तरह से मुख्यमंत्री अपने नाराज़ नेताओं को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है उतनी मेहनत से अगर प्रदेशवासियों के हितों का ध्यान रखती तो आज स्थिति कुछ और होती।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक तरफ़ सरकार आर्थिक बदहाली का रोना तो रही है तो दूसरी तरफ़ सलाहकारों की फ़ौज खड़ी करने में लगी है। युवा डेढ़ साल से नौकरी की माँग को लेकर सरकार के खिलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अपने प्राइवेट सेक्रेट्रीज को रिटायरमेंट के बाद भी सलाहकारों के रूप में नियुक्त कर ऐडजस्ट कर रही है। इससे साफ़ होता है कि मुख्यमंत्री केवल सत्ता का सुख लेने और अपने चहेतों को ऐडजस्ट करने के लिए ही काम कर रहे हैं।
