हमीरपुर :अरविन्द सिंह (TSN)-मुख्यमंत्री सुक्खू के नोट के बलबूते पर कुर्सी हथियाने की साजिश वाले बयान पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बहुत कीमत व ताकत है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता अपना वोट विकास को देगी और तीसरी बार देश में मोदी की सरकार बनेगी ।उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी जाएं एक ही आवाज गूंजती है माई चॉइस मोदी।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधानसभा के उपचुनावों के साथ लोकसभा के चुनाव भी जीतेंगे। अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि जनता विकास चाहती है और मोदी सरकार ने देश भर में विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा पार्टी है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर बडा नेता आज जेल में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है और आज दिल्ली की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है। उन्होंने कहा कि केजरीबाल ने झांसे देकर लोगों के वोट लिए थे और आज दिल्ली में विकास पर ग्रहण लगा हुआ था और केवल भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि पानी से लेकर श*राब तक हर जगह भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यमुना का साफ करने के नाम भी आम आदमी ने पैसे खाए है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को न्यायालय में भी बेल नही मिली है और चाहे कविता,केजरीवाल या सिसोदिया हर नेता भ्रष्टाचार में शामिल है।
आम आदमी पार्टी पर भी साधा निशाना
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता पीएम से लेकर इलेक्शन कमीशन को कुछ नही मानते है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व सहयोगी अराजकता फैलाने में लगे हुए है।उन्होंने कहा कहा कि आज अन्ना हजारे हो या दिल्ली की जनता हो सबको लगता है केजरीबाल झूठा आदमी है। उन्होंने कहा कि अगर नंबर वन भ्रष्टाचार,धोखेबाज का रिकार्ड किसी के नाम है श्रीमान केजरीबाल है।
