अरविंदर सिंह,हमीरपुर: बुधवार को बिलासपुर में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपा पूरा प्रयास कर रही है। लोगों के घर घर जा कर उन्हें पीएम की रैली में आमंत्रित होने का निमंत्रण दिया जा रहा हैं। वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी हमीरपुर में ख़ुद लोगों को इस रैली में आमंत्रित कर रहे है। अनुराग ठाकुर हमीरपुर बाज़ार में दुकान-दुकान जा कर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने सोमवार देर शाम हमीरपुर बाजार में घूम कर शहर के लोगों को 5 अक्टूबर को बिलासपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए निमंत्रण दिया। अनुराग ने दुकान-दुकान जाकर लोगों से इस रैली में आने का न्यौता दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के लोगों की टीम भी चल रही थी। अनुराग ठाकुर के अचानक से हमीरपुर बाजार पहुंचने पर लोग जहां हैरान हो गए वहीं कई लोगों उनके साथ सेल्फी खिंचवाने से भी पीछे नहीं रहे । इस दौरान उन्होंने आम लोगों का हाल-चाल भी पूछा।
मीडिया से रूबरू होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश के गवर्नर की सरकार ने हिमाचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि जब भी प्रधानमंत्री को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने दिल से इसे स्वीकार किया है और यहां आकर लोगों को अपना आशीर्वाद दिया है। इस बार भी पीएम करोड़ों रुपए की सौगातें हिमाचल को उद्धघाटनों के जरिए देंगें। अनुराग ठाकुर ने लोगों से कहा कि वह प्रधानमंत्री की इस रैली में जरूर आएं हिमाचल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अपनेपन का रिश्ता रहा है ।
अनुराग ठाकुर के साथ इस दौरान विधायक नरेंद्र ठाकुर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी व्यापार मंडल के सदस्य जिला भाजपा के पदाधिकारी हमीरपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारी थी खासतौर पर मौजूद रहे ।
