By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में सेब कारोबार संकट में, बागवानों की मदद को सरकार लोन ले : हरीश चौहान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में सेब कारोबार संकट में, बागवानों की मदद को सरकार लोन ले : हरीश चौहान
himachalNews

हिमाचल में सेब कारोबार संकट में, बागवानों की मदद को सरकार लोन ले : हरीश चौहान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/09/05 at 5:22 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने सेब कारोबार को गहरे संकट में डाल दिया है। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने कहा कि 1948 के बाद प्रदेश में इतनी भीषण बारिश देखने को मिली है। अब तक 450 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसका सीधा असर किसानों और विशेषकर सेब बागवानों पर पड़ा है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश में करीब 4 से 5 लाख पेटी सेब सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण फंसा हुआ है। नेशनल हाईवे सहित राज्य की 1100 से अधिक सड़कें बंद हैं। ऐसे में बागवान अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार से मार्ग बहाली का काम युद्ध स्तर पर करने की मांग की।उन्होंने कहा कि इस बार की बारिश के लिए बागवान बिल्कुल तैयार नहीं थे। कई स्थानों पर सड़कें अभी तक नहीं खुली हैं और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चौहान ने हाल ही में संपन्न मानसून सत्र पर भी नाराजगी जताई और कहा कि सदन में किसी भी नेता ने बागवानों के मुद्दे को प्रमुखता से नहीं उठाया।

संयुक्त किसान मंच संयोजक ने मांग की कि जैसे प्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए लोन लेती है, उसी तरह इस बार सेब बागवानी—जिसकी आर्थिक हैसियत करीब 5000 करोड़ रुपये की है—को बचाने के लिए भी सरकार को लोन लेकर बागवानों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

TAGGED: Shimla Convenor of United Farmers Forum
Chandrika September 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में बढ़ रही साइबर ठगी… आठ माह में सात करोड़ की चपत
Next Article जिला कांगड़ा में गिद्धों की संख्या 500 के करीब.. संरक्षण प्रयासों से मिले सकारात्मक नतीजे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?