मंडी /परी शर्मा – मंडी के ग्राम पंचायत निचला लोट के बलोह गांव में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले सभी घटकों के बारे में भी जानकारी दी गयी । इस प्रशिक्षण शिविर में 30 से 35 किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती आरंभ करके अपने समाज और परिवार को जहर मुक्त बनाने की कसम खाई ।
प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत निचला लोट के प्रधान की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन हुआ और ग्राम पंचायत प्रधान टेक चंद राणा ने लोगों से आग्रह किया कि वह जहर मुक्त अनाज खा कर अपना परिवार और समाज को सुरक्षित करें। येे शिविर कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला मंडी कृषि प्रद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा जिला मंडी विकास खंड सदर द्वारा रवि कुमार खंड तकनीकी प्रबंधक विकास खंड सदर द्वारा किया गया ।
