By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पश्चिमी कमांड के सेना कमांडर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की मुलाकात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पश्चिमी कमांड के सेना कमांडर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की मुलाकात
himachalNews

पश्चिमी कमांड के सेना कमांडर ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की मुलाकात

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/11/02 at 10:51 PM
Share

शिमला,2 नवंबर (TSN)लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ,पश्चिमी कमांड ने आज शिमला के राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य सीमांत राज्य के हित में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सिविल-मिलिट्री सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देना था। राज्य सैनिक बोर्ड और राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय,चैल से संबंधित मुद्दे भी चर्चा के मुख्य बिंदुओं में शामिल थे।

दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने सशस्त्र बलों और सिविल प्रशासन के बीच मौजूदा सहयोग को मजबूत करने के लिए रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए,जिसमें सामान्य चुनौतियों का सामना करने और साझा उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए समन्वय और परस्पर समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। राज्यपाल ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सिविल अधिकारियों की सहायता में सेना की भूमिका की सराहना की और भारतीय सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिक समुदाय के कल्याण से संबंधित मामलों में अनुकूल प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया।

राज्य में सिविल-मिलिट्री सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श

सेना कमांडर ने राज्यपाल को उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लंबित सिविल और सैन्य मुद्दों का समाधान हुआ।उन्होंने उभर रही सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और क्षेत्र के समग्र विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए सिविल प्रशासन और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की भारतीय सेना की भूमिका को दोहराया। इस संवाद से सुरक्षा,विकास और कल्याण पहलों से संबंधित मामलों में सैन्य और सिविल प्रशासन के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने में बहुत मदद मिली है।

TAGGED: Shimla Army Commander of Western Command meets the Governor
Chandrika November 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भैया दूज पर महिलाओं को HRTC में मुफ्त यात्रा की सुविधा, सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक
Next Article सराज दीपोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?