राकेश, ऊना(TSN): सेना की ओर से शुरू की गई शिवालिक साइकलिंग अभियान यात्रा हिमाचल से होते हुए कल शाम ऊना पहुंची हैं। वहीं मंगलवार को यह शिवालिक साइकलिंग अभियान रैली होशियारपुर के लिए रवाना हो गई हैं। स्कूली बच्चों की ओर से इस सेना की रैली का भव्य स्वागत किया गया और भारत माता के जयकारों से ऊना गूंज उठा।
कैप्टन चक्षु चौधरी ने बताया की शिवालिक साइकलिंग अभियान रैली के मुख्य तीन मकसद है पहला मकसद हम अपनी यूनिट के कल्चर को जिंदा रखें ओर दूसरा ज्यादा से ज्यादा युवा सेना में आए और देश सेवा करें। यात्रा का तीसरा मकसद पर्यावरण को लेकर हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम कोई ऐसा वाहन इस्तेमाल करें जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और इसके लिए साइकिल से बेहतर और कुछ नहीं हैं जिससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता हैं। इससे व्यक्ति पूरी तरह फिट रहता हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए साइकिलिंग का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी यह रैली गुरदासपुर से शुरू हुई थी जिसके बाद वह पठानकोट व हिमाचल के अन्य जिलों से होती हुई ऊना पहुंची हैं। यहां से वह अब होशियारपुर के लिए रवाना हुए हैं और रैली वापस गुरदासपुर जाकर समाप्त होगी। इस शिवालिक साइकलिंग अभियान रैली में उनके साथ दो जेसीओ एक अफसर व 23 अन्य लोग साइकिल यात्रा में साथ चल रहे हैं।
