विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की डबल लाइन होटल संतोष तक पहुंच गई। पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर के दौरान भक्ति के माहौल में रंगा हुआ हैं। पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र मां की जय कारों से गूंज उठा। मां के दरबार में दर्शन करने के लिए भक्तों की आस्था भी देखते ही बनती हैं।
नवरात्रों के लिए विशेष लंगर व्यवस्था मंदिर में शुरू की गई हैं। चिंतपूर्णी में 12 के करीब लंगर संस्थाएं श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार के देसी घी के व्यंजन परोस रही हैं। इस बार चिंतपूर्णी में पंजाब राज्य के साथ साथ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु की भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।
वहीं मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से नवरात्रि के पहले दिन चढ़ावे की गणना के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। पहले दिन 20000 के लगभग श्रद्धालुओं ने 1404985 रुपए का नगद चढ़ावा मां के दरबार में अर्पित किया हैं। इसके अलावा सुगम दर्शन प्रणाली से पहले दो दिनों में मंदिर न्यास को 544 200 की आमदनी हुई हैं, जबकि दूसरे दिन की चढ़ावे की गणना जारी है जिसकी शाम तक पूरा हो जाने की उम्मीद हैं।
