नाहन,सतीश शर्मा(TSN)-शुक्रवार को 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई।अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक दलीप सिरमौरी ने बतौर स्टार कलाकर अपनी प्रस्तुति दी।वहीं अंतिम संध्या में भगवान परशुराम की कथा का मंचन भी किया गया।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पारम्परिक वाद्य दल की प्रस्तुति के साथ किया गया और उसके बाद स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुत दी,इंडियन आइडल फिल्म गीता भारद्वाज, गायक पंकज ठाकुर और दिलीप सिरमौरी के गानों पर लोग खूब थिरकते लगते हुए नजर आए।अंतरराष्ट्रीय मेले के अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान ऐतिहासिक रेणु मंच पर भगवान परशुराम की कथा का मंजन किया गया।पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान यहां विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिली और यहां पहुंचे हजारों लोगों ने इन कार्यक्रम को लुत्फ उठाया।
