सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-सोलन शहर के साथ लगते कोठो ऑडिटोरियम में चल रही राष्ट्रीय नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिता के दौरान देशभर के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुत दी.इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।कार्यक्रम के दौरान असम से आए सांस्कृतिक दल ने बेहतरीन बिहू नृत्य पेश कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया जबकि इसके अलावा दक्षिण भारत से आए कलाकारों द्वारा भी ओडिसी,कथक नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार कोठों में चल रहे फिलफोट फोरम के अभिनय के तीसरे दिन सेना का कोर्ट रूम में सरस कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी बरेली के कलाकारों ने नाटक कोर्ट मार्शल का मंचन किया। पहले सत्र में इस नाटक का निर्देशन डी.प्रसाद ने किया और पुष्पा अरुनने कैप्टन विनीता राय,उत्तम सि़ंह ने कर्नल सूरत सिंह, हिदायत ने कैप्टन बीडी कपूर,प्रशांत सिंह ने सवार राम चंद्र व संजीव कुमार ने सूबेदार बलवान सिंह की भूमिका निभाई।प्रतियोगिता का दूसरा नाटक पांथोइबी कल्चरल मूवमेंट सेंटर हाओरैबी मणीपुर द्वारा खंबे की खटकन, प्रस्तुत किया गया। जिसका निर्देशन हुईरेम मोहेंदरो मैते ने किया व राहुल सिंह, बादल सिंह, आनंद, सोनिया, लिनथोईबी व जैस ने अपने अभिनय से सजाया संवारा। प्रतियोगिता के अगले सत्र में 4 समूह नृत्य जिसमें अमरावती,भुज्ज,सोलन की टीमों ने भाग लिया। म्यूजिक वोकल प्रतियोगिता में सोलन की 10 स्थानीय टीमों ने भाग लिया।इसके अतिरिक्त 9 एकल नृत्य व 1 युगल नृत्य प्रस्तुत किया गया। वाद्ययंत्र प्रतियोगिता के तहत 4 प्रतिभागीयों ने तबला व सिंथेसाइजर भाग लिया।
