ऊना:राकेश (TSN)-जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत पड़ते पंडोगा के रहने वाले डोगरा रेजीमेंट के सैनिक कुलविंदर सिंह की अंत्येष्टि वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव की श्मशान भूमि में की गई। कुलविंदर सिंह करीब 20 दिन पूर्व जम्मू के आर्मी कैंप में हुए भीषण अग्निकांड में आ*ग पर काबू पाते समय बुरी तरह से झुलस गए थे। वह आर्मी अस्पताल ऊधमपुर में उपचाराधीन थे। करीब 20 दिनों तक चली जिंदगी और मौ*त की इस जंग में मंगलवार को कुलविंदर सिंह की सांसों की डोर टूट गई।
सैन्य अधिकारियों और सैनिकों द्वारा वीरवार सुबह पूरे सम्मान के साथ कुलविंदर सिंह की पार्थिव देह को उनके पंडोगा स्थित निवास पर लाया गया।प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ कुलविंदर सिंह की अंत्येष्टि की गई। कुलविंदर सिंह स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान गुलविंदर सिंह गोल्डी के बड़े भाई थे। कुलविंदर सिंह अपने पीछे धर्मपत्नी सहित 11 और 8 साल के दो बेटे छोड़ गए हैं। वीरवार को जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम हरोली और डीएसपी हेडक्वार्टर ने शहीद कुलविंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
