बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नम्होल में चल रहे तीन दिवसीय पशु मंडी व किसान मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में राखी गौतम व काकू ठाकुर ने एक से एक बढ़ कर गीतों की झड़ियां लगा कर समा बांधा। इस अवसर पर विधायक रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सच में हिमाचल की देव भूमि आपसी भाईचारे और प्रेम से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अच्छा लगता है कि जब सभी बच्चे, यूवा जवान और बूढ़े इस तरह के सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में अपना नैतिक दायित्व समझते है। ऐसे आयोजनों से जहां ग्रामीणों को मनोरंजन मिलता है वहीं बच्चों को आगे बढऩे तथा कुछ सीखने की प्रेरणा भी मिलती है। समिति के प्रधान बाबू राम सिसोदिया ने कहा कि पशु मंडी व किसान मेला नम्होल को और आकर्षक बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे है।

अंडर 20 कुश्ती प्रतियोगिता में मुकेश कुमार विजेता
इस अवसर पर अंडर 20 कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विजेता को 7100 व उपविजेता को 5100 की राशि देकर समानित किया गया। वहीं बड़ी कुश्ती में सुन्दनगर धवाल के मुकेश कुमार विजेता रहे। जिंन्हे 13हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया।
