By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा भी चाहती है की प्रदेश में जल्द लागू हो चुनाव आचार संहिता: अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा भी चाहती है की प्रदेश में जल्द लागू हो चुनाव आचार संहिता: अनुराग ठाकुर
electionhimachalpoliticalpolitical

भाजपा भी चाहती है की प्रदेश में जल्द लागू हो चुनाव आचार संहिता: अनुराग ठाकुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/10 at 4:48 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: भाजपा भी चाहती है कि हिमाचल में जल्द से जल्द चुनाव आचार संहिता लागू की जाए ताकि चुनावों को प्रॉपर ढंग से लड़ने और जीतने का काम शुरू हो सके। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भोटा में टैक्सी पार्किंग का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से चुनाव आचार संहिता चाहे आज लगे या कल पार्टी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और इस बार पार्टी दोबारा से सरकार बनाकर हिमाचल में इतिहास रचेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कुनबे को संभाले जिस ढंग से पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के चार वर्किंग प्रेसिडेंट में से दो कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं उससे साफ है कि कांग्रेस की हालत आज डूबते जहाज जैसी हो चुकी है। अनुराग ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि गोवा में कांग्रेस के 10 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके है। वहीं उनकी राजस्थान में भी पार्टी की आंतरिक लड़ाई खुलकर देश के सामने आई है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपना अध्यक्ष तक सही ढंग से नहीं चुन पा रही है देश और प्रदेश को क्या संभालेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा विकास के नाम पर लोगों से वोट मांगेगी जबकि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए मुद्दे तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में चाहे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान खोलने की बात हो या फिर स्थानीय सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाने की बात भाजपा हर जगह काम लोगों को सुविधा देने के लिए उसके साथ खड़ी है। भाजपा ने नगर पंचायत गुट को पार्किंग का निर्माण करने के लिए बधाई दी और कहा कि इसके बन जाने से लोगों को यहां काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पार्किंग का पहली मंजिल भी तैयार होकर लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद व अन्य लोग मौजूद रहे।

TAGGED: Anurag Thakur, BJP, Election
admin October 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कैसे शुरू हुई Karwa Chauth की शुरुआत, जानें श्रृंगार दान का महत्‍व (देखें तस्वीरें)
Next Article पशु मंडी व किसान मेला की अंतिम संध्या पर कलाकारों ने बांधा समा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?