हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-खेलों इंडिया के तहत अस्मिता वूमेन लीग का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिलाओं के लिए खेल गतिविधियों का प्रावधान किया है। हमीरपुर के अणु स्थित साई खेल मैदान में अंडर-13 लड़कियों के फुटबाल टूर्नामेंट 9 फरवरी से 16 फरवरी तक होंगे ।इस टूर्नामेंट से चयनित होने वाले खिलाड़ी राज्य और राष्ट्र स्तर पर खेलेंगे।
साईं के अतिरिक्त निदेशक मनोज अवन्ती ने बताया कि खेलों से खिलाडिय़ों के लिए कंपीटीशिन का स्ट्रक्चर तैयार होगा। प्रतियोगिता में आगे बढऩे की भावना खिलाडिय़ों में होनी चाहिए। गौरतलब है कि अस्मिता लीग का मुख्य उद्देश्य खिलाडिय़ों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाना और भविष्य के लिए महिला खिलाडिय़ों को तैयार करना है। इस स्कीम का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला विकास व उत्थान को बढावा देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी जिस तरह अन्य क्षेत्र में है उसकी तरह खेलों में ही होनी चाहिए। साईं के अतिरिक्त निदेशक मनोज अवन्ती ने बताया कि अस्मिता अंडर-13 लड़कियों के लीग से चयनित खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे ।साथ ही इन खिलाडिय़ों का एक डाटा तैयार किया जाएगा। तैयार डाटा को खेल मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा।
