By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार होगा आयोजित.. डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार होगा आयोजित.. डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
himachalNews

श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार होगा आयोजित.. डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/13 at 11:18 AM
Share

चिंतपूर्णी : विकास (TSN)- माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को जिला प्रशासन द्वारा यादगार महोत्सव बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इस महोत्सव को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय दर्जा दिलाया जा सके। यह बात उपायुक्त जतिन लाल ने माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन में पहली बार आयोजित किए जाने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर जिलाधिकारियों के साथ आयोजित की बैठक में कही। उन्होंने सभी अधिकारियों से महोत्सव के सभी प्रबंधों को आपसी समन्वय से पूरा करने को कहा ताकि महोत्सव को एक विशेष पहचान दिलाई जा सके।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अधिकारी होंगे जबकि एसपी पुलिस महोत्सव अधिकारी होंगे।उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हाल ही में अम्ब विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया था। उसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा इस दो दिवसीय महोत्सव को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि यह महोत्सव सभवतः मार्च माह के प्रथम सप्ताह में रावमापा अम्ब मैदान में आयोजित होना प्रस्तावित है। जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने हेतू समितियों का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी उनकों सौंपे गए कार्यों को एकजुटता के साथ पूरा करने का दायित्व निभाएं।

दो दिवसीय महोत्सव में ये होंगे कार्यक्रम

उपायुक्त बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, खेल इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टोल भी लगाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी और महोत्सव के पलों को यादगार बनाने के लिए बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मेला स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।बैठक एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Chintpurni fair will be organised, meeting
Chandrika February 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोकसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा की होगी बैठक
Next Article खेलो इंडिया स्कीम के तहत अस्मिता वूमेन लीग फुटबाल टूर्नामेंट होगा इस दिन..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?