By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नौहराधार के कदयोन स्थित विजट मंदिर में आधी रात गूंजी नौबत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नौहराधार के कदयोन स्थित विजट मंदिर में आधी रात गूंजी नौबत
himachalReligion

नौहराधार के कदयोन स्थित विजट मंदिर में आधी रात गूंजी नौबत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/09/04 at 2:06 PM
Share

Nahan,4 September-सिरमौर जिला के नौहराधार के समीप कदयोन गांव स्थित प्राचीन विजट मंदिर में गत 2 सितंबर की मध्यरात्रि को एक अप्रत्याशित घटना घटी। ग्रामीणों के अनुसार, रात्रि लगभग 2 बजे मंदिर के भीतर अचानक नौबत बजनी शुरू हो गई, जबकि उस समय वहां कोई बाजगी (वादक) मौजूद नहीं था। मंदिर प्रांगण से उठी यह ध्वनि आसपास के कई लोगों ने स्पष्ट रूप से सुनी।

मंदिर में पुजारी व ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रहस्यमयी घटना

स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि ऐसे चमत्कारिक घटनाक्रम इस मंदिर में प्राचीन काल से होते आए हैं, किंतु आधुनिक दौर में इस तरह की घटना समाज के लिए अत्यंत आश्चर्यजनक है।क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और विभिन्न मंदिरों के पुजारियों का मत है कि हिमाचल देवभूमि कहलाती है और यहां देवी-देवताओं के प्रति अटूट आस्था ही ऐसी दिव्य घटनाओं का कारण है। पंचायत समिति संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोक इतिहास और गाथाओं में ऐसे अनेक उल्लेख मिलते हैं जब देवालयों में अलौकिक घटनाएं घटित हुईं।उन्होंने एक पारंपरिक गीत का हवाला देते हुए कहा— “किले दे कदोयणो, बोलो पाणी रे दीवे रे नाराणा, पूजा कोरणी बिजटो री” —यह गीत इसी मंदिर से जुड़ा हुआ है और उस समय का वर्णन करता है जब यहां स्वयं पानी के दीये प्रज्वलित हो जाते थे।

शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में घटती आस्था और देवालयों की पवित्रता पर पड़ रहे आघात के कारण देवशक्ति भी कमजोर हो रही है। उनके अनुसार, देवी-देवताओं की उपेक्षा और पवित्रता के साथ खिलवाड़ ही प्राकृतिक आपदाओं, बादल फटने जैसी घटनाओं और विनाशकारी परिस्थितियों का एक बड़ा कारण है।उन्होंने आह्वान किया कि यदि समाज ने समय रहते अपने देवी-देवताओं की आस्था और मंदिरों की मर्यादा को सुरक्षित रखने के प्रयास नहीं किए तो भविष्य में और भी भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।

TAGGED: Nahan Vijayat temple
Chandrika September 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मूसलाधार बारिश बनी आफ़त, शिमला में पेयजल आपूर्ति ठप
Next Article दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर रारंग में बज्र गुरु महा जाप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?