By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अटल टनल ने बदली लाहौल की किस्मत, मोदी सरकार ने दिखाया संकल्प का परिणाम: जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अटल टनल ने बदली लाहौल की किस्मत, मोदी सरकार ने दिखाया संकल्प का परिणाम: जयराम ठाकुर
himachalpolitical

अटल टनल ने बदली लाहौल की किस्मत, मोदी सरकार ने दिखाया संकल्प का परिणाम: जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/29 at 8:48 PM
Share

लाहौल/केलांग, 29 जून-  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को लाहौल-स्पीति में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल टनल की परिकल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धरातल पर साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि इस टनल ने क्षेत्र की जीवनधारा ही बदल दी है और यह एक विजनरी नेतृत्व की पहचान है।

जयराम ठाकुर ने कहा, “2000 में अटल जी ने लाहौल की स्थिति को देखकर बदलाव की बात की थी और आज वह सपना पूरी तरह साकार हो चुका है। जब मैं 2017 में मुख्यमंत्री बना तो प्रधानमंत्री ने टनल निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा था।”उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सुक्खू सरकार ने भाजपा कार्यकाल में शुरू की गई कई परियोजनाएं बंद कर दी हैं, जबकि भाजपा शासनकाल में स्वीकृत अधिकांश परियोजनाएं अब पूर्ण या अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि “आज की सरकार न देने वाली, बल्कि पहले दिए हुए को भी छीनने वाली है।”

नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत लाहौल और किन्नौर जिलों में ₹150 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “प्रदेश सरकार केंद्र की मदद पर धन्यवाद देने के बजाय, आलोचना का रास्ता अपनाती है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने लाहौल-स्पीति में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर, आइस स्केटिंग रिंक और केलांग में सीवेज ट्रीटमेंट जैसी स्थानीय आवश्यकताओं की परियोजनाएं मंजूर की हैं, जिनका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि “हिमाचल को मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर की तर्ज पर विशेष राज्य का दर्जा दिया है और अब सभी योजनाओं में 90% तक केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है। यह प्रधानमंत्री की हिमाचल के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है।”उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने चार दिन का समय निकालकर ट्राइबल इलाकों का भौतिक दौरा किया, जो जनप्रतिनिधित्व की एक मिसाल है।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika June 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नया अध्यक्ष चुनेगी हिमाचल बीजेपी, 1 जुलाई को होगी घोषणा
Next Article भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में पांच मंजिला इमारत ढही… आसपास के भवनों पर भी खतरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?