संजु चौधरी, शिमला: डॉक्टर्स का एनपीए बंद करने पर भाजपा सरकार पर हमलावर होती हुई नज़र आ रही हैं। इस फैसले का जहां डॉक्टर विरोध कर चुके हैं वहीं बीजेपी भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ उतर आई हैं। भाजपा विधायक व मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों के नॉन प्रैक्टिस अलाउंस को बंद करने का निर्णय को गलत करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर लोगों पर भी पड़ेगा। डॉक्टर्स के साथ जनता के हित में इस निर्णय को वापस लिया जाना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ जब स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से डॉक्टरों के एनपीए बंद करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अधिसूचना की जानकारी नहीं हैं। अगर कुछ इस तरह का निर्णय लिया गया है तो उस पर सरकार पुनर्विचार करेगी।
