शिमला, 7 अक्टूबर -सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चीफ जस्टिस बी. आर. गवई पर हुए हमले की कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि यह हमला केवल चीफ जस्टिस पर नहीं, बल्कि देश के संविधान पर हमला है।
राठौर ने कहा कि आजादी के बाद भारत की न्यायपालिका में ऐसा पहली बार हुआ है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
