चिंतपूर्णी,विकास शर्मा (TSN)-चिंतपूर्णी पुराने बस स्टैंड के पास राधा कृष्ण मन्दिर में मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब दो अनजान युवकों ने न सिर्फ मन्दिर में चोरी का प्रयास किया बल्कि मन्दिर में मौजूद पंडित पर ह.मला करने की कोशिश भी की लेकिन ये दो युवक अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए।
मामला दोपहर के समय का है जब राधा कृष्ण मन्दिर में दो अनजान युवक माथा टेकने के बहाने आए और मन्दिर में तैनात पंडित रामचंद्र को प्रसाद चढ़ाने के लिए कहा जब मन्दिर के पंडित प्रसाद चढ़ाने के लिये अंदर गए तो ये दोनों युवक भी पंडित के पीछे पीछे चलने लगे,जिस पर पंडित को शक हुआ कि दोनों युवक उसके पीछे आ रहे हैं.पण्डित ने उनको मन्दिर के अंदर लगी राधा कृष्ण की मूर्ति के पास आने के लिए मना किया.दोनों युवकों ने पंडित को पकड़ने और उस पर ह.मला करने की कोशिश की,लेकिन पण्डित ने एक युवक को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया,जिस पर दोनों युवक मौके से फरार हो गए. वहीं मन्दिर की देख रेख का कार्य देखने व मन्दिर के मुख्य पुजारी राजपाल कालिया और राजेंद्र कालिया ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई है. मौके पर पुलिस पहुंची है, उन्होंने बताया कि राधा कृष्ण की मूर्ति पर लगा पीतल का छत्र गायब है।
