शिमला/कमल भारद्वाज: लेखा परीक्षा एवं अकाउंट्स पेंशनर, संघ की आज शिमला में हुई महत्वपूर्ण बैठक में एनपीएस सहित पेंशनरों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई । एनपीएस के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के साथ ही शिमला में पेंशनरों को आ रहीं दिक्कतों को भी उठाया गया ,ताकि इनका समाधान करने के लिए आगामी कदम उठाए जा सके। संघ के महासचिव जगमोहन सिंह ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार द्वारा कर्मियों की वेतन असमानता को दूर करने के लिए आभार जताया गया है।
इस दौरान पेंशनर्स को आ रही विभिन्न परेशानियों पर चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि पेंशनर संघ NPS को लेकर मांग करता है कि जल्द से जल्द इसे खत्म किया जाए । उन्होंने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का मूल अधिकार है और इस पर आने वाले समय मे मांग और तेज होगी। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को शिमला मे आ रहीं मेडिकल रिमबरसमेंट सहित अन्य कई मुद्दो पर चर्चाओं की गयी है। जिस पर आने वाले समय मे सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा।
