नाहन/देवेन्द्र कुमार: शंखनाद सामाजिक संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम विरासत-2022 में 12 जानी मानी हस्तियां और एक सामाजिक संस्था को सर्वश्रेष्ठ संस्था का विशिष्ट सम्मान ” सिरमौर गौरव ” प्रदान किया गया। शंखनाद सामाजिक संगठन के निदेशक डॉ श्रीकांत एवं अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में बहुत अच्छा कार्य करने वाले लोगों को शंखनाद विशिष्ट सम्मान 2022 से नवाजा। समारोह मे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में डॉ.अमीचन्द कमल ,अध्यक्ष केन्द्रीय हाटी समीति।
प्रसिद्ध समाजसेविका जीनत खान को शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग के लिए, डॉ संजीव अत्री ,मुख्य अध्यापक नौरंगाबाद राजकीय माध्यमिक पाठशाला को , प्रशासनिक दक्षता में ऋषिपाल शर्मा प्राचार्य डायट नाहन ,चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिभा वर्मा प्रधानाचार्य Govt.nursing college nahan) और डॉ.प्रवेश ठाकुर ,पशु चिकित्सक नाहन को दिया गया ,पत्रकारिता के क्षेत्र में शंखनाद विशिष्ट सम्मान हितेश भारद्वाज और देवेन्दर वर्मा पत्रकार इलेट्रोनिक मीडिया , उन्नत कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में चतर सिंह ,पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में के. एल .पराशर पर्यावरण समीति ,उद्यमिता के क्षेत्र में अनिल सैनी ,प्रसिद्ध उद्योगपति ,तथा आत्मनिर्भर स्व:रोजगार प्रोत्साहन के क्षेत्र में. सुरेन्द्र कुमार शर्मा ,नेहरु युवा केन्द्र नाहन सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था,हितेषी सामाजिक संस्था को प्रदान गया।
