नाहन : देवेन्द्र कुमार- सशक्त महिला योजना के तहत नाहन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियां दी गई।
सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग कमल शर्मा ने बताया कि सरकार की इस योजना का मुख्य मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस शिविर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ,वह आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर गांव की अन्य महिलाओं को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं को बताया जाएगा कि कैसे वह स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती है और सरकार की तरफ से उनको क्या क्या मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं द्वारा जो विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाएंगे, उसको मार्केटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि महिलाओं को आमदनी हो सके।
