By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आयुष खेल मंत्री यादवेन्द्र गौमा ने नवाजे जयसिंहपुर कॉलेज के होनहार..कवंर दुर्गा चंद की प्रतिमा का भी किया अनावरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आयुष खेल मंत्री यादवेन्द्र गौमा ने नवाजे जयसिंहपुर कॉलेज के होनहार..कवंर दुर्गा चंद की प्रतिमा का भी किया अनावरण
himachalNews

आयुष खेल मंत्री यादवेन्द्र गौमा ने नवाजे जयसिंहपुर कॉलेज के होनहार..कवंर दुर्गा चंद की प्रतिमा का भी किया अनावरण

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/06 at 7:19 PM
Share

कांगड़ा,6 मार्च(TSN)-आयुष खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने गुरुवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के कवंर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।उन्होंने पूर्व मंत्री और समाज सेवक कवंर दुर्गा चंद को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई मांग को पूर्ण करते हुए महाविद्यालय परिसर में एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।उन्होंने शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।उन्होंने पुरस्कृत छात्रों को बधाई देते हुए आशा जताई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

कॉलेज परिसर में एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा

आयुष मंत्री यादवेन्द्र गौमा कहा कि वार्षिक पारितोषिक समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा का प्रदर्शन करने और प्रोत्साहन के लिये बेहतर अवसर होता है।उन्होंने कहा कि युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करके सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया की गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का समय समय पर मार्गदर्शन भी करें।उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।वहीं यादवेन्द्र गौमा ने महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई मांग को पूर्ण करते हुए महाविद्यालय परिसर में एक्यूप्रेशर ट्रैक के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की।

कॉलेज में रिक्त चल रहे प्राध्यापक के पदों को भरने का आश्वासन

आयुष मंत्री ने कहा कि यहां पर बीसीए और पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ कर दी गई है।निकट भविष्य में इस महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू करने का भी प्रयास किया जाएगा।उन्होंने महाविद्यालय में रिक्त चल रहे प्राध्यापक के 5 पदों को जल्द भरने का भी आश्वासन दिया।उन्होंने महाविद्यालय के सफल संचालन के लिए अपनी और सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग देने की बात कहीं।आयुष मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रोत्साहन के लिए 51 हजार की धनराशि देने का भी ऐलान किया।

TAGGED: Kangra Ayush Sports Minister Yadavendra Gauma
Chandrika March 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए जरूरी दिशा निर्देश
Next Article भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे बिलासपुर.. भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?