By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना जिला में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान,जानिए क्या रहेगी गतिविधियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > ऊना जिला में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान,जानिए क्या रहेगी गतिविधियां
healthhimachal

ऊना जिला में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान,जानिए क्या रहेगी गतिविधियां

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/09/15 at 12:09 AM
Share
राकेश,ऊना(TSN):  आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ पूरे देश में 13 सितंबर से हुआ हैं। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने ओर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने डीआरडीए हॉल में आयुष्मान भव के जिला स्तरीय अभियान के शुभारंभ पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस अभियान के तीन मुख्य घटक होंगे जिसमें पहला घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0, दूसरा आयुष्मान स्वास्थ्य मेला ओर तीसरा आयुष्मान सभा प्रमुख भाग होंगे।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थी जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाना ओर ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति परिवार को पांच लाख रूपये तक का अस्पताल में दाखिल होने पर निःशुल्क ईलाज की सुविधा मिलती हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 25 हज़ार 555 परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 15.64 करोड़ रूपए की धनराशि खर्च करके 14,655 लोगों को लाभांवित किया जा चुका हैं। जिला में 30 स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान योजना के तहत जोड़ा गया हैं। आयुष्मान स्वास्थ्य मेला में सभी हैल्थ वैलनैंस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्रों में प्रत्येक शनिवार को सप्ताहिक मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें सीएचओ, मेडिकल अधिकारियों की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 18 से 22 सितंबर तक आशा, आंगनबाड़ी वर्करस, स्वास्थ्य वर्करस घर-घर जाकर जांच सूची की ओर से बीपी, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उसके उपरांत उन्हें स्वास्थ्य मेले में जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान सीएचसी एंड सीएच में लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से विशेषज्ञों की टीम आएंगी। उन्होंने बताया जिला में 37 उप स्वास्थ्य केंद्र और 23 सीएचसी हैं।
2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी ओर जिला में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों की सूची भी लोगों के साथ साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त लोगों अंगदान करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। आधार कार्ड वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभा(आयुष्मान हैल्थ अकाउंट) बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्ड में प्रत्येक स्वास्थ्य से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। जिला में अब तक 1 लाख 36 हज़ार लोगों के आयुष्मान भारत हैल्थ अकाउंट बनाए जा चुके हैं।
TAGGED: 17th September, 2nd October, activities, Ayushman Bhava campaign, run, una
admin September 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इंस्पायर अवार्ड में आवेदन करने की तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर तक छात्र कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Next Article निगुलसरी में यातायात बंद होने से बाया काजा लोसर कोकसर हो रही गाड़ियों की आवाजाही, किए गए हैं पर्याप्त प्रबंध
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?