विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए जसवां प्रागपुर क्षेत्र से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे कैप्टन संजीव पराशर जोरों शोरों से अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपनी जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए वह अपने समर्थकों के साथ पूरा दमखम चुनावी प्रचार में लगा रहे हैं। संजय पराशर ने चिंतपूर्णी बाजार में अपने लिए चुनावी समर्थन जुटाने के साथ ही अपनी जीत की कामना के साथ मां चिंतपूर्णी के दर्शन भी किए।
संजय पराशर ने हर दुकानदार से मुलाकात की और उसे अपने चुनाव निशान पानी के जहाज में वोट डालने की अपील की। बता दें कि चिंतपूर्णी मंदिर का बाजार 2 जिलों की सीमा के अंदर आता है। भरवाईं से आते हुए बाई तरफ का क्षेत्र चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र ऊना जिला के अधीन आता है जबकि दाई और का क्षेत्र जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा जिला की सीमा के अंतर्गत आता है। यही वजह रही की उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मतदाताओं से वोट ओर स्पोर्ट की अपील की
संजय पराशर ने कहा की चिंतपूर्णी बाजार में उन्हें जो जनसमर्थन मिला है वह दर्शाता है कि 8 दिसंबर को क्या रिजल्ट आने वाला है। उन्होंने जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि 12 नवंबर को वोटिंग के लिए अपने घरों से निकले और जहाज के निशान पर वोट डालकर अपने और अपने बच्चों के भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा अगर जनता आशीर्वाद देती है तो वह शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर वह सबसे अधिक काम करने का प्रयास करेंगे।
