अरविंदर सिंह,हमीरपुर: चुनाव में जो लोग पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ जाकर काम करेंगे ऐसे लोगों की शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैंडिडेट पार्टी के जो लोग दूसरे लोगों के लिए काम करने में लगे होंगे उनके पुख्ता प्रमाण फोटो सहित देंगे तो निश्चित तौर पर ऐसे वर्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त वर्किंग प्रेसिडेंट पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस वार्ता को को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोगों की कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन अगर आएगी तो निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। मुख्यमंत्री कर्मचारी विरोधी रहे हैं और कई बार उन्होंने कर्मचारियों के खिलाफ बयान भी दिए हैं। यह सब बातें भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार को उनके पद से हटाए जाने के सवाल पर पठानिया ने कहा कि यह फैसला पार्टी हाईकमान का है और वह पार्टी नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई करती है। 2 साल का कार्यकाल एक जिलाध्यक्ष का होता है और उसके मुताबिक ही पार्टी ने यह कदम उठाया होगा।
उन्होंने कहा कि वह संगठन को और ज्यादा मजबूत करेंगे और हर कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चलेंगे। पार्टी की बैठकों में आने वाले लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह थानेदार तो नहीं बने हैं लिहाजा किसी को भी जबरदस्ती बैठक में नहीं बुला सकते ,हैं जो लोग नहीं आएंगे उनसे बात की जाएगी। इस मौके पर शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बीआर राही सुनील कुमार नरेश ठाकुर अंशुल शर्मा भी मौजूद रहे।
