सोलन (योगेश शर्मा): सोलन के जिला निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में स्थित ई.वी.एम भण्डार कक्ष को नोडल अधिकारी ई.वी.एम एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया।
इस अवसर पर ज़फ़र इकबाल ने बताया कि जिला के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच के दौरान 22 बी.यू, 18 सी.यू व 20 वी.वी.पैट मशीनें ख़राब पाई गई। इन ख़राब ई.वी.एम व वी.वी.पैट को कड़ी सुरक्षा के बीच केन्द्रीय भण्डारण कक्ष बिलासपुर भेजा गया। ई.वी.एम परिवहन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के समस्त दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की गई।
