नालागढ़ : जगत सिंह – बद्दी-साई मार्ग पर गांव मलगन के समीप अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में
एक कार आ गई। पत्थर गिरने के बाद कार करीबन 30 फीट खाई में जा गिरी। इस हा+दसे में चार महिला अध्यापक व एक कार चालक को चोट पहुंची। जिसमें से दो की हा+लत गंभीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया,जबकि तीन को सीएचसी बद्दी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह रोजाना की तरह महिला अध्यापक हरियाणा नंबर की कार में पंचकुला से सरकारी साई स्कूल पढ़ाने के लिए जा रही थी तो कार जब गांव मलगन के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गाड़ी पर गिरा और कार अनियंत्रित होकर 30 फीट खाई में जा गिरी। इस हा+दसे में कार सवार समेत पांच को चोट पहुंची । जिसमें चार महिला अध्यापक व कार चालक था। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घा+यलों को निकाला।
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता का कहना है कि बद्दी-साईं मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस स्टेशन की टीम मौके के लिए रवाना हुई जहां घायलों को उपचार के लिए भेजा गया जिसमें से दो ही हा+लत गंभीर होने के चलते पीजीआई रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि कार में चार महिला अध्यापक मौजूद थी जो कि हरियाणा की ओर से साईं जा रही थी।
