By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के नालुआ गांव का मामला…बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्वयं टीन का शेड बना किया अंतिम संस्कार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के नालुआ गांव का मामला…बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्वयं टीन का शेड बना किया अंतिम संस्कार
himachalNews

मंडी के नालुआ गांव का मामला…बारिश के बीच ग्रामीणों ने स्वयं टीन का शेड बना किया अंतिम संस्कार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/31 at 8:23 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – विकास करने के बड़े-बड़े दावे उस समय हवा हवाई हो जाते हैं, जब लोगों को धरातल पर मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पाती हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले मराथु पंचायत के लोग आज भी श्मशान घाट की व्यवस्था से महरूम है। पंचायत के तहत पड़ने वाले नालुआ गांव के लोगों के लिए ना तो सदर विधायक और ना ही स्थानीय पंचायत आज दिन तक श्मशान घाट बना पाई। आलम यह है कि बुधवार को जब क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई तो ग्रामीणों को स्वयं ही टीन का शेड बनाकर भरी बरसात में शव का दाह संस्कार करना पड़ा। जिस कारण मौके मौजूद लोगों में पंचायत व सदर विधायक अनिल शर्मा के खिलाफ रोष भी देखने को मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके द्वारा लंबे समय से पंचायत व सदर विधायक से यहां पर श्मशान घाट की मांग की जा रही है। लेकिन आज दिन तक पंचायत व स्थानीय विधायक के द्वारा ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब बुधवार उनके गांव में किसी की मृत्यु हुई तो उन्हें भारी बारिश के बीच ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए स्वयं मिलकर पहले टीन का सैड तैयार किया, उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग व रिश्तेदार अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे उनके लिए भी यहां पर रेन शेल्टर की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरे अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें भी भारी बारिश के बीच खड़े होना पड़ा। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को पंचायत से उनके गांव में श्मशान घाट बनाने की गुहार लगाई है।

मराथू पंचायत के प्रधान हाकम चंद का ये कहना

वहीं जब इस बारे में मराथू पंचायत के प्रधान हाकम चंद से बात की गई तो, उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर यह ग्रामीण श्मशान घाट की मांग कर रहे हैं, वहां से 200 मीटर दूर पंचायत ने दो श्मशान घाट बनाए हैं। उन्होंने बताया कि मराथू पंचायत के अधिकतर लोग अंतिम संस्कार के लिए इन्हीं श्मशान घाट का इस्तेमाल करते हैं। जबकि नालूआ गांव के 6 परिवार ही अलग से श्मशान घाट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की यह मांग जायज नहीं है और ना ही पंचायत के पास अलग से श्मशान घाट बनाने के लिए बजट है।

TAGGED: Mandi's Nalua villagers
Chandrika May 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपनी ही सरकार के ब्यूरोक्रेट्स पर सवाल किए खड़े
Next Article बद्दी – साईं मलगन के पास अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई कार..हा+दसे में 5 घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में इस बार मानसून  रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

Ago

कुटलैहड़ में जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ: विधायक विवेक शर्मा ने 25 परिवारों को दिए सहायता चैक

Ago

गेयटी थिएटर में जीवंत होगी रंगकर्मियों की कहानी, मंचित होगा “रंगमंच का आखिरी दिन”

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?