बद्दी : जगत सिंह -बद्दी पुलिस ने एक बाइक चोर के सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है । बता दें कि बसंती बाग रिहायशी इलाके के पास से बीते दिनों एक व्यक्ति का बाइक चोरी हो गया था, जिसकी रिपोर्ट पीड़ित बाइक मालिक द्वारा पुलिस स्टेशन बद्दी में करवाई गई थी । जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार और सीसीटीवी के माध्यम से चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया है । यह आरोपी हरिद्वार हरियाणा का रहने वाला है, जोकि बद्दी में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था ।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए बद्दी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों बसंती बाग के पास से एक बाइक चोरी हो गया था । जिसको लेकर पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज हुआ था और उस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब चोर गिरोह के 1 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा ।
