बद्दी/जगत सिंह – बददी पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टा पकडने मे सफलता हासिल की है । बददी पुलिस की टीम ने वीरवार सुबह बददी- नालागढ रोड पर संडोली गांव के समीप गुप्त सुचना के आधार पर एक गाडी न0 PB13BE-0313 को रोक कर तालाशी ली। तालाशी के दौरान 40 ग्राम चिट्टा ब्रामद किय़ा गया । पुलिस टीम ने कार मे सवार दो पुरूष व एक महिला की पहचान मनप्रीत सिंह, गुरमेज व उषा रानी निवासी पंजाब के रूप में की है । उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया । बता दे कि नशे पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला के आदेशों की पालना की जा रही है । पुलिस विभाग का कहना है कि भविष्य मे ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये बददी पुलिस हमेशा तत्पर है ।
बददी पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा दो पुरूष व एक महिला को
Leave a comment
Leave a comment
