नालागढ़ : जगत सिंह – प्रदेश का सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में आजादी के 75 बर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित है। इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है वायरल वीडियो दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बाडिया के सकराला गांव की सामने आई है, जहां पर दो व्यक्ति एक बीमार बुजुर्ग महिला को कंधों पर उठाकर सड़क तक लाने की कोशिश कर रहे हैं ।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बद्दी है और यहीं से सरकार के खाते में करोड़ों रुपया राज्यव के रूप में जमा होता है।लोगों ने दुख जताया कि यहां लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है । स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर 2% राज्यव का पैसा क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च किया जाए तो क्षेत्र की तस्वीरें बदल जाएगी और लोगों को हर प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी
।स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग उठाई है कि जिन जिन गावों में सड़कों की दिक्कत है वहां पर सड़के बनाई जाए ।
