संजु चौधरी, शिमला: सुन्नी के बगेन स्कूल के बच्चों ने एजुकेशन टूर के तहत शनिवार को डेंटल कॉलेज शिमला का दौरा किया। इस दौरान बच्चों ने जाना कि किस प्रकार चिकित्सक दांतों की देखभाल करते हैं और किस प्रकार दांतों के रोगों से बचा जा सकता हैं। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य अंशुल गुप्ता ने छात्रों को दांतों की देखभाल से सम्बंधित टिप्स भी दिए साथ ही कॉलेज की तरफ से बच्चों को ब्रश व टूथपेस्ट भी प्रदान किया गया।
वहीं डेंटल कॉलेज आए बच्चों ने कहा कि यहां पर आकर उन्हें बहुत महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं कि किस प्रकार दांतों की देखभाल की जाए। कैविटी ओर अन्य रोगों से किस प्रकार दांतो को बचाया जा सकता हैं। साथ ही छः माह में एक बार चिकित्सक को भी दांतो को दिखाना चाहिए। सभी बच्चों ने कहा कि उनके दांतो की जांच के साथ ब्रश करने की तकनीकी के बारे में भी उन्हें बताया गया।
डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य आशु गुप्ता ने बताया कि आज एजुकेशन टूर के तहत सुन्नी के बगेन स्कूल के बच्चे यहां आए थे। उन्होंने डेंटल कॉलेज का दौरा किया और दांतों के रोगों से संबंधित जानकारी भी हासिल की। उन्होंने बताया कि अमूमन सभी लोग मेडिकल के बारे में जानते हैं लेकिन डेंटल का ज्ञान कम होता हैं। आज बच्चों को यहां दांतों से सबंधित जानकारी भी दी गई। यह बच्चे इस जानकारी से अपने क्षेत्र के लोगों को भी दांतों के रोगों प्रति जागरूक कर सकते हैं।
बगेन स्कूल की शिक्षिका ने कहा कि आज का दौरा बच्चों के लिए बहुत लाभदायक रहा। स्कूल की ओर से समय समय पर बच्चों को एजुकेशन टूर पर ले जाया जाता हैं। शनिवार को डेंटल कॉलेज में बच्चों ने बहुत ही बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की किस प्रकार दांतों के रोगों से बचा जा सकता हैं।
