राकेश,ऊना: जिला ऊना का बीजेपी अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद शुक्रवार को पहली बार बीजेपी कार्यालय में जिला ऊना के पांचों विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने अहम मीटिंग की। इस दौरान बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती की ओर से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी का स्वागत किया गया। इस मीटिंग में जिला ऊना के पांचो विधानसभा के मंडल अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों के साथ पहली मीटिंग ली गई जिसमें उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विशेष रूपरेखा तैयार करने की बात कही।
बलबीर चौधरी ने कहा है की पार्टी की ओर से उन्हें एक नई जिम्मेवारी सौंपी गई है, जिसका वह बखूबी से पालन करेंगे। उन्होंने कहा है की उनका मुख्य उद्देश्य आने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को जीत दिलवाना हैं, ताकि हिमाचल प्रदेश से बीजेपी चारों सीटें जीतकर केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बना सके। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को वह घर घर तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और उनकी ओर से किए गए वायदों को भी जनता से अवगत करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है लोग यह कहने लगे हैं कि उन्होंने 1500 रुपया महीना और अन्य वायदों के बहकावे में आकर कांग्रेस को वोट दिया था। उन्होंने इस नए दायित्व सौंपे जाने के लिए बीजेपी की तमाम लीडरशिप का आभार प्रकट किया हैं।
