Chamba,25 April(TSN)-चम्बा जिला की भटियात उपमंडल की बलेरा पंचायत के प्रधान को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल,पंचायत प्रधान के खिलाफ स्थानीय निवासी पंकज पलभर ने शिकायत दर्ज करवाई थी।शिकायत में कहा गया था कि प्रधान ने मनरेगा के तहत कार्यों में गंभीर अनियमितताएं बरती हैं।आरोपों के अनुसार,एक सरकारी कर्मचारी,जो कि डलहौजी में तैनात है,उसकी उपस्थिति मनरेगा के कार्यों में दर्शाई गई।इसके अलावा प्रधान ने अपने ही रिश्तेदार को वेंडर नियुक्त किया,जबकि नियमों के अनुसार पंचायत प्रधान का कोई भी रिश्तेदार ऐसे कार्यों में नियुक्त नहीं हो सकता।
शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने प्रधान से इस संबंध में जवाब मांगा, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रधान को निलंबित कर दिया है और आगे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
शिकायतकर्ता पंकज पलभर ने बताया कि उन्होंने बलेरा पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत प्रशासन से की थी। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों में सरकारी कर्मचारी की फर्जी हाजिरी लगाई गई और प्रधान ने अपने रिश्तेदार को अनुचित रूप से काम पर रखा। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है और प्रशासन का आभार जताया है।
ADC चम्बा ने की पुष्टि की चोरी..प्रशासन बेखबर
इस मामले में अतिरिक्त उपायुक्त चम्बा अमित मैहरा ने जानकारी दी कि कुछ समय पूर्व उन्हें बलेरा पंचायत के प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच के बाद प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।लेकिन जब जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
