Chintpurni, Vikas-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर ने अपने परिसर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंदिर न्यास ने प्रवेश द्वारों और प्रमुख स्थानों पर स्टील की मजबूत बैरिकेडिंग लगाई है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अनधिकृत प्रवेश, विशेषकर नाबालिग बच्चों की घुसपैठ को रोका जा सके।
मंदिर प्रशासन का कहना है कि लंबे समय से श्रद्धालुओं द्वारा भिक्षावृत्ति के कारण परेशान होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस नई व्यवस्था से मंदिर परिसर में दर्शन करने वाले भक्त बिना किसी व्यवधान के माता रानी के दर्शन कर सकेंगे और मंदिर का वातावरण शांत और पवित्र रहेगा।मंदिर न्यास ने सभी से इस नई व्यवस्था का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।
