Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला, पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत कालापुल के पास रविवार रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार टांडा मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे और इसे सौरभ चला रहा था। तीनों युवक मैक्लोडगंज घूमने जा रहे थे कि कालापुल से आगे मोटरसाइकिल स्किड हो गई। तीनों युवक धर्मशाला क्षेत्र के रहने वाले हैं। चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य दो यात्री सुरक्षित हैं।कांगड़ा जिला के एएसपी राजिंद्र कुमार जसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
राजिंद्र कुमार जसवाल, ASP, कांगड़ा जिला:
“हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का उपचार जारी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”
