राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बंग्लादेश के खिलाड़ियों ने भी दोहर बाद करीब 2:15 पर प्रेक्टिस की। अफगानिस्तान व बांग्लादेश के बीच 7 अक्तूबर को सुबह 10ः30 बजे मैच शुरु होगा। बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों ने वार्मअप के दौरान धर्मशाला क्रिकेट मैदान की नब्ज़ को भी टटोला। इस मैदान में पहली बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा, जिसको लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने आप को फिट रखने के लिए वीरवार को कड़ा अभ्यास किया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों को प्राईवेट व सरकारी सुरक्षा के बीच होटल से स्टेडियम लाया गया। प्रेक्टिस के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों में एक-दूसरे के खिलाफ खेले जाने वाले क्रिकेट मैच को लेकर भारी उत्साह भी देखा गया। वहीं स्टेडियम ने अंदर ही कुछ लोग बांग्लादेश टीम के खिलाड़ियों की फोटो लेने लगे लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण उन्हें खिलाड़ियों की फोटो नहीं लेने दी गई। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम ने अंदर जाकर पिच का भी मुआयना किया कि मैच के दौरान पिच का मिजाज कैसा रहने वाला हैं।
वहीं बात अगर सुरक्षा व्यवस्था की कि जाए तो पुलिस प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है और पुलिस के जवानों को भी उनकी ड्यूटी समझा दी गई हैं। वहीं धर्मशाला में क्रिकेट मैच के दौरान यातयात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से ड्रोन का भी सहारा लिया जाएगा। इसी के साथ क्रिकेट स्टेडियम के अंदर और बाहर मैचों के दौरान कड़ा पहरा रहेगा।
