बद्दी :जगत सिंह-बद्दी के तहत बरोटीवाला पुलिस ने एक साइकिल रिपेयर करने वाले व्यक्ति से भारी मात्रा में नशीले पदार्थो की खेप बरामद की है । पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि साइकिल रिपेयर करने वाला व्यक्ति जिसका नाम राजेश कुमार है वह नशीले पदार्थों की तस्करी करता है । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेड की तो आरोपी से पुलिस को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेटस बरामद हुए है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी बरोटीवाला श्याम लाल ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है और पुलिस ने साइकिल रिपेयर करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है । इसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान पूछताछ में उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है ।
