बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद बिलासपुर के कोसरियां वार्ड में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति अपने ससुराल में चल रही चार पांच दिनों से भागवत कथा के लिए आया हुआ़ था । पिछली रात को व्यक्ति ने कपड़े की बेल्ट से लोहे की सीढ़ियों पर फंदा लगा दिया ।ससुराल वाले उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया । मृतक की पहचान मानवेंद्र कुमार उम्र 45बर्ष जो कि मूल रूप से नाहन जिला सिरमौर का रहने वाले के रूप में हुई है । मामले के पुष्टि करते हुए डीएसपी राज कुमार ने बताया कि रात को एक व्यक्ति ने ससुराल में बेल्ट से फंदा लगा दिया है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है । इस मामले पर पुलिस ने आगामी कार्यवाही के लिए परिजनों को भी सूचित कर दिया है और जांच जारी है । पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगामी कार्रवाई के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है, ताकि घटनास्थल और परिजनों से भी कुछ तथ्य जुटा सके ।
